समाचार फ्लैश
लोगों और संगतों की समस्याओं को देखते हुए गुरुद्वारा सिंह शहीदां के बाहर से धरना हटाया : आशिका जैन राज्य में अमन और भाईचारे के साथ खिलवाड़ करने की साजिशें रचने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई यकीनी बनाई जायेगी : मुख्यमंत्री विदेशों को भी सप्लाई होगी पंजाब की मिर्चें लोक संपर्क मंत्री ने फाजिल्का में किया श्री अरूट जी महाराज की मूर्ति का उद्घाटन सरकारी नौकरियों के लिए मैरिट ही एकमात्र योग्यता -मुख्यमंत्री कपास बेल्ट के किसानों को 1 अप्रैल से मिलेगा नहरी पानी ,नहरों की सफाई 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने फाजि़ल्का में 578.28 करोड़ की लागत वाले नहरी पानी आधारित प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखा भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया में हुआ बदलाव - कर्नल सौरभ चरण मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वातावरण मंत्री के समक्ष टैक्सों और ग्रामीण विकास फंडों का बकाया तुरंत जारी करने का मसला उठाया पंजाब पुलिस ने ग़ैर-कानूनी तस्करी को रोकने के लिए चलाया ‘ऑपरेशन सील’

मुख्यमंत्री ने अमरीका में पंजाबी परिवार के कत्ल की जांच के लिए विदेश मंत्रालय से दख़ल की माँग की

news-details

 Bolda Punjab
 चंडीगढ़, 6 अक्तूबर-

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैलिफोर्निया में पंजाबी परिवार के हुए कत्ल की जांच के लिए संयुक्त राज्य अमरीका की फेडरल सरकार को प्रभावित करने के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री के दख़ल की माँग की है। 

यहाँ जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत मन्दभागा है कि राज्य के होशियारपुर जिले के हरसी गाँव के साथ सम्बन्धित पंजाबी परिवार का कैलिफोर्निया में कत्ल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मिलीं रिपोर्टों अनुसार परिवार को पहले अगवा किया गया और बाद में बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया। भगवंत मान ने बताया कि मृतकों की पहचान जसदीप सिंह, जसलीन कौर, अमनदीप सिंह और आठ महीने की बच्ची रूही के तौर पर हुई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है, जिसने हर किसी ख़ास कर विश्व भर में बसते पंजाबियों को झंझोड़ कर रख दिया है। भगवंत मान ने कहा कि इस वहशियाना कत्ल ने अमरीका जैसे उन्नत देशों में भी पंजाबियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। केंद्रीय विदेश मंत्री डा. एस जय शंकर के दख़ल की माँग करते हुए उनसे अपील की कि वह संयुक्त राज्य की फेडरल सरकार को इस मामले की गहराई से जांच करवाने के लिए दबाव डालें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में बसते पंजाबियों में सुरक्षा की भावना पैदा करना समय की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अमरीका में रहते पंजाबियों की सुरक्षा का मुद्दा अमरीका में अपने हमरुतबा के पास उठाना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि वहां रहते पंजाबियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए इसको सबसे अधिक प्राथमिकता दी जानी चाहिए।