समाचार फ्लैश
लोगों और संगतों की समस्याओं को देखते हुए गुरुद्वारा सिंह शहीदां के बाहर से धरना हटाया : आशिका जैन राज्य में अमन और भाईचारे के साथ खिलवाड़ करने की साजिशें रचने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई यकीनी बनाई जायेगी : मुख्यमंत्री विदेशों को भी सप्लाई होगी पंजाब की मिर्चें लोक संपर्क मंत्री ने फाजिल्का में किया श्री अरूट जी महाराज की मूर्ति का उद्घाटन सरकारी नौकरियों के लिए मैरिट ही एकमात्र योग्यता -मुख्यमंत्री कपास बेल्ट के किसानों को 1 अप्रैल से मिलेगा नहरी पानी ,नहरों की सफाई 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने फाजि़ल्का में 578.28 करोड़ की लागत वाले नहरी पानी आधारित प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखा भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया में हुआ बदलाव - कर्नल सौरभ चरण मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वातावरण मंत्री के समक्ष टैक्सों और ग्रामीण विकास फंडों का बकाया तुरंत जारी करने का मसला उठाया पंजाब पुलिस ने ग़ैर-कानूनी तस्करी को रोकने के लिए चलाया ‘ऑपरेशन सील’

पीओके चाहिए के नारे जयसिंहपुर में लगे , राजनाथ ने कहा- धैर्य रखिए

news-details

हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को हासिल करने का मुद्दा गर्माने लगा है। गुरुवार को जयसिंहपुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी रैली के दौरान लोगों ने ‘पीओके चाहिए’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर राजनाथ मुस्कुरा दिए और कहा-धैर्य रखिए, धैर्य रखिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत में नेताओं की कथनी-करनी में अंतर है। इसलिए राजनीति और नेताओं से जनता का विश्वास ख़तम हो गया है। विश्वास के इस संकट को भाजपा ने प्रमुख चुनौती के रूप में स्वीकार करके जनता का विश्वास जीता है।
कांग्रेस की तरह झूठे वायदे करना हमारी आदत नहीं
राजनाथ सिंह ने कहा है कि हम पार्टी के घोषणा पत्र में वही वायदे करते हैं, जिन्हें हम न केवल पूरा कर सकते हैं और अपितु  करते भी हैं । कांग्रेस की तरह झूठे वायदे करने की हमारी आदत नहीं है। हमने जो भी वायदे किए थे, उनको पूरा करके दिखाया है। जनता को गुमराह करके वोट लेने की राजनीति हम नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि सेवानिवृत्ति के बाद भी अगर देश को हिमाचल के सैनिकों की जरूरत पड़ जाए तो हिमाचल के सैनिक पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश का आर्थिक दृष्टि  से भी विकास हुआ है। 2014 में जब देश की बागडोर नरेन्द्र मोदी के हाथ में आई थी तो उस समय हिंदुस्तान आर्थिक दृष्टि से 9वें व 10वें स्थान पर था। आॢथक दृष्टि से आज भारत 5वें स्थान पर है। देहरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केवल कहने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता है। व्यवस्था में परिवर्तन लाकर ही भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा सकता है।

धारा-370 के बाद आतंकवाद में कमी आई
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अर्की में चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमाचल में इस बार रिवाज बदलेगा तथा भाजपा की सरकार दोबारा सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा-370 के बाद आतंकवाद में कमी आई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत को अस्थिर करना चाहता है, इसलिए नाजायज हरकतें करता रहता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान का काम ही भारत में आतंकवादी भेजना है और उसे हर बार मुंह की खानी पड़ती है।