समाचार फ्लैश
लोगों और संगतों की समस्याओं को देखते हुए गुरुद्वारा सिंह शहीदां के बाहर से धरना हटाया : आशिका जैन राज्य में अमन और भाईचारे के साथ खिलवाड़ करने की साजिशें रचने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई यकीनी बनाई जायेगी : मुख्यमंत्री विदेशों को भी सप्लाई होगी पंजाब की मिर्चें लोक संपर्क मंत्री ने फाजिल्का में किया श्री अरूट जी महाराज की मूर्ति का उद्घाटन सरकारी नौकरियों के लिए मैरिट ही एकमात्र योग्यता -मुख्यमंत्री कपास बेल्ट के किसानों को 1 अप्रैल से मिलेगा नहरी पानी ,नहरों की सफाई 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने फाजि़ल्का में 578.28 करोड़ की लागत वाले नहरी पानी आधारित प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखा भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया में हुआ बदलाव - कर्नल सौरभ चरण मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वातावरण मंत्री के समक्ष टैक्सों और ग्रामीण विकास फंडों का बकाया तुरंत जारी करने का मसला उठाया पंजाब पुलिस ने ग़ैर-कानूनी तस्करी को रोकने के लिए चलाया ‘ऑपरेशन सील’

कांग्रेस ने की की पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई, जानिए कोनसे 8 पदाधिकारियों को 6 साल के लिए निष्कासित किया

news-details

शिमला : प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 8 पदाधिकारियों को 6 साल के लिए संगठन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी ने निष्कासित किए गए पदाधिकारियों में आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के महासचिव लोक राज ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर व विजय कंवर, आनी से पंकज कुमार, शिमला शहरी से अभिषेक भरवलिया, सुलह से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील कुमार व जसवां प्रागपुर से मुकेश कुमार को पार्टी से निष्कासित किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उक्त सभी पदाधिकारियों को निष्कासित किया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि संगठन विरोधी गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि संगठन के अधिकृत प्रत्याशी के लिए यदि कोई काम करता है तो उसके खिलाफ तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी सभी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए और इसकी पूरी रिपोर्ट जिला और ब्लॉक कमेटियों से भी ली जा रही है।